फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा, पाकिस्तान के झंडे लहराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर भिड़ंत हुई। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने पाकिस्तान और आईएसआईएस का झंडा भी लहराया। 
विज्ञापन


घटना नौहट्टा इलाके की है। यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी करने के साथ झंडे लहराए। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

युवाओं ने सुरक्षा बलों पर बरसाए पत्थर

उग्र हुए युवाओं ने पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भिड़ंत देर तक जारी रही। इससे अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान काफी समय के ल‌िए यातायात भी प्रभाव‌ित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ‌ह‌िंसक झड़प के दौरान क‌िसी के घायल होने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि नौहट्टा के अलावा गोजवारा, खान्यार, सराफ कदल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें