फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narco Terror Funding: कश्मीर के कई इलाकों में SIA ने मारा छापा, नारको टेरर लिंक आ रहे सामने

Sat, 24 Sep 2022 11:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में शनिवार को नारको टेरर फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कई जगहों पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को डिजिटल सबूत के अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने प्रदेश में टेरर फंडिंग मामले में शनिवार सुबह घाटी के तीन जिलों श्रीनगर, बड़गाम और कुपवाड़ा में छापा मारा है। इस दौरान सीआरपीएफ और पुलिस की उपस्थिति में अधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों के आवासों की जांच कर संबंधित दस्तावेज व डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक कार्रवाई के संदर्भ में एसआईए की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह एसआईए की टीम ने श्रीनगर के लाल मंडी इलाके में स्थित होटल अल्मोंड्स के कमरा नंबर 219 में दबिश दी। इसमें कृषि विभाग का सॉयल असिस्टेंट अधिकारी गुलाम नबी निवासी किश्तवाड़ रहता है।

वहीं, अन्य टीम ने मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बटपोरा कछवारी निवासी गुलाम अहमद के पुत्र बशीर अहमद डार के आवास में छापा मारा। सूत्रों ने बताया कि नार्को टेरर फाइनेंसिंग के गठजोड़ में शामिल लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सनद रहे कि एसआईए को सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी मॉड्यूल, अलगाववादियों, आतंकी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्करों और मारे गए आतंकवादियों के परिवारों के वित्तपोषण के लिए धन जुटाने के संबंध में कई सबूत मिले हैं। हालांकि शनिवार की कार्रवाई के संबंध में कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें