फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासीन मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में बंद

Mon, 28 Dec 2015 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जेकेएलएफ के गढ़ मायसूमा में पूरी तरह से बंद रहा। इस बंद का प्रभाव मायसूमा के अलावा लाल चौक और अन्य आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन


बंद के आह्वान से जेकेएलएफ ने अपने आपको दूर रखते हुए कहा कि उनकी ओर से कोई भी बंद की कॉल नहीं थी। जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने कहा कि बंद का आह्वान हमारी पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि अलगाववादी नेता हिलाल अहमद वार की ओर से यासीन मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में था।
विज्ञापन


इस बंद को लेकर हिलाल वार ने बताया कि बंद का आह्वान सभी द्वारा किया गया था, जिसका समर्थन उनकी ओर से भी किया गया।

मालिक और उनके कई समर्थकों को पुलिस द्वारा हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उन्हे सेंट्रल जेल श्रीनगर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें