फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री वैष्णो देवी: जम्मू-कटड़ा के लिए एक से पांच जुलाई के बीच तीन जोड़ी ट्रेनें चलेंगी

Thu, 17 Jun 2021 10:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इन ट्रेनों में 02462 कटड़ा-नई दिल्ली, श्री शक्ति एक्सप्रेस स्पेशल एक जुलाई, जबकि 02461 नई दिल्ली-कटड़ा, श्री शक्ति एक्सप्रेस दो जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
railway - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने विभिन्न रेल मंडलों में रेल सेवा को फिर से बहाल किया है। इस कड़ी में फिरोजपुर मंडल की 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को बहाल किया गया है, जिसमें जम्मू और कटड़ा के लिए तीन जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस फैसले से लोगों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा, जानिए जम्मू के 47 बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में
विज्ञापन


इन ट्रेनों में 02462 कटड़ा-नई दिल्ली, श्री शक्ति एक्सप्रेस स्पेशल एक जुलाई, जबकि 02461 नई दिल्ली-कटड़ा, श्री शक्ति एक्सप्रेस दो जुलाई से शुरू होगी। वहीं ट्रेन नंबर 02265  दिल्ली सराह रोहिल्ला-जम्मू दुरंतो स्पेशल दो जुलाई, जबकि 02266 जम्मू-दिल्ली सराह रोहिल्ला दुरंतो स्पेशल तीन जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04606 जम्मू-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस स्पेशल चार जुलाई और 04605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मू तवी एक्सप्रेस स्पेशल पांच जुलाई से चलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें