फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चौबीस घंटे जयकारों से गूंज रहा मां वैष्णो का दरबार

Fri, 24 Mar 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। चैत्र नवरात्र पर धर्मनगरी में काफी रौनक है। 24 घंटे मां का दरबार जयकारों से गूंज रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन वीरवार को 32 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है।
धर्मनगरी में चैत्र नवरात्र पर्व पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। शाम पांच बजे तक 25 हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया था व मौसम खुला रहने पर श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर, रोपवे व बैटरी कार सेवा लगातार जारी रही। चैत्र नवरात्र में यात्रा में थोड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक 22 हजार भक्त भवन की ओर रवाना हुए। शाम छह बजे तक 25 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर जयकारे लगाते हुए भवन की और रवाना हुए। वहीं, कक्ष बंद होने तक 32 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन 33340 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। भवन क्षेत्र में इन दिनों मौसम सुहावना हैं और यात्री दर्शन के लिए आराम से जा रहे हैं। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु है। धर्मनगरी में श्राइन बोर्ड की ओर से नवरात्र पर्व पर पिछले वर्ष से दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए धर्मनगरी से भवन तक निशुल्क सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें