फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा, गरीबों के मेधावी बच्चे भी बनेंगे इंजीनियर, डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अगर आपका सपना भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का है, तो अब आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी बच्चों को जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग दे रहा है। वर्ष 2023-24 के लिए मेधावी बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आवेदन आमंत्रित करेगा।
2022-23 से विभाग 49 गरीब व बेसहारा बच्चों को निशुल्क कोचिंग दे रहा है। वर्तमान में ये विद्यार्थी जम्मू, उधमपुर और किश्तवाड़ में कोचिंग ले रहे हैं। कच्ची छावनी में एएसएल ट्यूटोरियल में कोचिंग कर रही गुड़िया ने बताया कि इस बार नीट की परीक्षा देनी है। डॉक्टर बनने का सपना था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी की वह मुझे कोचिंग दिलवा सके। 12वीं में अच्छे अंक आए और निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन किया, जिसमें मेरा चयन हुआ है। आज निशुल्क कोचिंग ले रही हूं और उम्मीद है की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करुंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेधावी बच्चों के सामने आर्थिक कमजोरी बाधा नहीं बनेगी। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाभ उठाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। 11वीं कक्षा की कोचिंग लेने वाले बच्चों ने बेहतर अंकों से परीक्षा पास की है। इन कोचिंग सेंटरों में पढ़ने के लिए दो से ढाई लाख रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन विभाग बच्चों को वहां निशुल्क कोचिंग मुहैया करवा रहा है।
- डॉ. रवि शंकर शर्मा, शिक्षा निदेशक, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें