फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी भवन में भगदड़: पीएम मोदी, कश्मीर श्राइन बोर्ड और एलजी ने किया मुआवजे का एलान, अब तक 12 की मौत

Sat, 01 Jan 2022 09:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटरा

सार

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में भगदड़ मचने से करीब 12 लोगों की जान चली गई और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में भगदड़ मचने से करीब 12 लोगों की जान चली गई और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और माता वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक भी लगा दी गई है। वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुई जानमाल की क्षति से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवदेना। इसके अलावा पीएम मोदी ने मुआवजे का एलान करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से दो लाख रुपये व घायलों के परिवारों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन




एलजी मनोज सिन्हा ने 10 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा 
वहीं  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि वह घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें