फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/दोमाना। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को जम्मू नॉर्थ विधानसभा में शाइनिंग स्टार हाई स्कूल मुट्ठी में भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान परशुराम जी की विशेष पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी को बल, पराक्रम, साहस, वीरता और भगवान शंकर की भक्ति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। भगवान परशुराम ही युवाओं के असली आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण का संरक्षण करने और आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने की अपील की। प्रख्यात कथा वाचक परम पूज्य स्वामी हृदयानंद गिरि महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु का छठा अवतार हैं। इनकी गिनती महर्षि वेदव्यास, अश्वस्थामा, राजा बलि, हनुमान जी, विभीषण, कृपाचार्य, ऋषि मार्कंडेय सहित उन आठ अमर किरदारों में होती है, जिन्हें कालांतर तक अमर माना जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में आठ चिरंजीव बताए गए हैं। परशुराम जी उन्हीं अष्टचिरंजीवियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए डॉ. विकास शर्मा, पुरुषोत्तम शास्त्री विशिष्ठ, सुभाष नंदा, रमेश शर्मा, सुनील शर्मा और दिल बहादुर सिंह जमवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सम्मानित अतिथि जम्मू-कश्मीर बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर आरके छिब्बर, पवन खजूरिया, अजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, नरेश रैना, उत्तम चंद शर्मा, प्रो. शरद चंद्र शर्मा, जगदेव सिंह चिब, यश सेठ, राजिंदर सेठ, पूर्व पार्षद सूरज पाधा, कुलदीप खजूरिया, बबलू शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, जगमोहन शर्मा और अन्य मौजूद रहे। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें