फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिवभक्तों के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर तक प्रबंध किए जा रहे हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से 15 जून तक सभी प्रकार के बंदोबस्त को अंतिम रूप देने के लिए कहा है। जून के मध्य से ही लंगर संगठन पहुंचने शुरू हो जाएंगे। आधार शिविर भगवती नगर में सोमवार से मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू होंगे। यही शिवभक्तों का प्रमुख पड़ाव रहता है।
आधार शिविर में लंगर स्थल पर साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के लिए दीवार पर चार फीट तक टाइल लगाई जाएगी। कई जगह छत में लीकेज की समस्या है, जिसे उखाड़ कर सही किया जाएगा। इसके अलावा रंग रोगन भी होगा। 24 पानी की टंकियों को साफ कराया जाएगा। सभी स्थानों पर पानी की सप्लाई सुनिश्चित बनाई जाएगी। आगामी दिनों विभागीय अधिकारियों के दौरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रा के दौरान आधार शिविर में स्थापित एलोपैथी डिस्पेंसरी को चौबीस घंटे चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात किया जाएगा। वहीं, पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) और दूसरी अन्य एजेंसियों के सहयोग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख तक पहुंचा अग्रिम यात्री पंजीकरण
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब दो लाख यात्रियों ने अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा लिया है। इस साल दो माह की यात्रा हो रही है, लेकिन पहले पंद्रह दिन ही अधिक भीड़ रहती है, क्योंकि बाद में पवित्र गुफा में हिमलिंग का आकार घटने लगता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की प्राथमिकता रहती है कि शुरू में ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए जाएं। सामान्य अग्रिम यात्री पंजीकरण में समूह पंजीकरण भी जारी है। श्राइन बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक 31 मई तक समूह पंजीकरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। समूह पंजीकरण पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर हो रहा है। प्रति रूट और प्रतिदिन के लिए प्रत्येक समूह में अधिकतर पचास श्रद्धालुओं का ही पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें