फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से, देश की 440 बैंक शाखाओं में यात्री करवा सकेंगे पंजीकरण

Mon, 01 Apr 2019 10:21 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो गया है। देशभर के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में एक अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण के लिए 17 बैंक शाखाओं को पंजीकृत किया गया है। पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों में डाक्टरों से कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 84 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। इस बार  46 दिन की यात्रा हो रही है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जम्मू में पांच, डोडा में एक, कठुआ में दो, पुंछ, रामबन, राजोरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर और लेह में एक-एक तथा रियासी में दो बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण किया जाएगा। कार्यालय समय में सभी बैंक शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी तरह कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 39 और कश्मीर संभाग में 45 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


इनमें अस्पताल अधीक्षक, ब्लाक मेडिकल आफिसर, मेडिकल आफिसर, फिजिशियन, कंसलटेंट फिजिशियन शामिल हैं। मान्यता प्राप्त डाक्टरों द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी। यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें