फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा बर्फानी भक्तों को लखनपुर से बनिहाल तक मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां जारी हैं। आधार शिविर भगवती नगर में रंग रोगन का काम रफ्तार पकड़ रहा है। प्रमुख हालों पर छतों में रिपेयर की जा रही है। भक्तों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत बनाने को निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के मकसद से स्वास्थ्य विभाग ने कार्य योजना तैयार की है। जम्मू संभाग में प्रवेशद्वार लखनपुर से बनिहाल तक सामान्य के साथ आपात प्रबंधन को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा रूट पर प्रमुख रूप से पांच जिलों के जीएमसी कठुआ, जिला अस्पताल सांबा, हीरानगर सीएचसी, एक्सीडेंटल अस्पताल गंग्याल, इमरजेंसी अस्पताल विजयपुर, जिला अस्पताल उधमपुर, सीएचसी चिनैनी, जिला अस्पताल रामबन, इमरजेंसी अस्पताल बनिहाल, बटोत, पीएचसी रामसू, एसडीएच जगती, पीएचसी टिकरी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अन्य चिकित्सा केंद्रों से पर्याप्त स्टाफ लगाया जाएगा। इसके अलावा आंतरिक पांच किलोमीटर के दायरे में चिकित्सा केंद्रों को अलर्ट पर रखा जाएगा। इन पर मेडिकल और सर्जिकल इमरजेंसी पर ध्यान केंद्रित होगा। हार्ट अटैक, छाती, पेट संबंधी, हादसे या अन्य ट्रामा में घायल लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाएगी। आधुनिक ईसीजी मशीन, कार्डियक मॉनिटर, डिफाइब्रिलेटर (हार्ट बंद होने पर शार्ट देने की पद्धति), सक्शन मशीन आदि उपकरण रखे जाएंगे। स्टाफ को एडवांस और बेसिक लाइफ स्पोर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखनपुर से बनिहाल तक करीब सौ एंबुलेंस सेवा में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें