फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेशम उत्पादन में करियर बनाने के लिए छात्रों को जागरूक कर रहा जेयू का पुंछ कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पुंछ कैंपस ने शनिवार को उद्यमिता उन्मुखीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। आयोजन जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान पुंछ के सहयोग से किया गया। पुंछ कैंपस के निदेशक प्रो.राकेश वैद ने पूर्व निदेशक प्रो. दीपांकर सेनगुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पुंछ परिसर और जीडीसी पुंछ के छात्रों ने हिस्सा लिया। निदेशक ने कहा कि युवा मानसिकता को उद्यमिता के प्रति ढालने की आवश्यकता है। उद्देश्य रेशम उत्पादन विभाग के छात्रों को प्रशिक्षण देना है ताकि कोर्स पूरा होने के बाद वे उद्यम शुरू कर सकें। प्रतिष्ठित करियर के रूप में युवा रेशम उत्पादन का पेशा चुन सकते हैं। निदेशक के अनुसार सेरीकल्चर एक व्यावहारिक और पेशेवर डिग्री है। छात्रों के पास पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद उद्यम शुरू करने का पर्याप्त मौका है। पुंछ कैंपस के पूर्व निदेशक ने प्रो. दीपांकर सेन गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को भविष्य का लक्ष्य चुनने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


जिले भर में आइडिया पिचिंग कैंप आयोजित करने का भी रखा प्रस्ताव
जेकेईडीआई पुंछ के जिला नोडल अधिकारी अज़मत हुसैन ने सफल उद्यम के निर्माण के लिए तेजी से बदलते स्टार्टअप वातावरण में उद्यमों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, जहां नवाचार और रचनात्मकता पर विचार किया जाता है, वहां आर्थिक और सामाजिक दृढ़ता होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को जम्मू-कश्मीर के बेरोजगारी परिदृश्य और संकट की ऐसी स्थिति में टिके रहने के लिए सफल उद्यम बनाने की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने जिले भर में आइडिया पिचिंग कैंप आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा ताकि सर्वोत्तम विचारों को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें