फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहाय पशुओं पर दिखाएं दया, दें भोजन: पूर्व मुख्य न्यायाधीश

Sat, 31 May 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ताशी राबस्तान ने रूप नगर स्थित पशु देखभाल केंद्र का दौरा किया। यहां वह पत्नी के साथ पहुंचे और असहाय पशुओं को खाना खिलाया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने क्षेत्रों में असहाय पशुओं के प्रति दया का भाव दिखाना चाहिए।
विज्ञापन


ताशी ने पशु देखभाल केंद्र में नगर निगम को तरफ से दी जा रही सुविधाओं व योजनाओं की अधिकारियों से जानकारी ली। वह अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे और आवारा व घायल पशुओं को अपने हाथों से भोजन खिलाया।
केंद्र पर उनके पहुंचने पर नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ गौरव चौधरी ने उनका स्वागत किया और केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि यहां पर घायल गायों, घोड़ों और कुत्तों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने पशुओं के कल्याण को लेकर किए जा रहे नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने अन्य पशु देखभाल केंद्रों को भी देखने की इच्छा जताई। पशु कल्याण अधिकारी डॉ गौरव चौधरी, पशुचिकित्सा सर्जन डॉ दिव्या शर्मा ने उनको विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें