फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप्सी में गोली चलने से इंस्पेक्टर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब में सीमा सुरक्षा बल की 94वीं बटालियन के नजदीक गेट पर शुक्रवार को इंस्पेक्टर रतीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से मौत हो गई। रतीराम (53) हरियाणा के रहने वाले थे।
विज्ञापन


हादसे में एसआई रामजी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना यूनिट गेट से कुछ पहले बीएसएफ की जिप्सी में हुई है। जानकारी मुताबिक जिप्सी में कुल पांच लोग बैठे थे, लेकिन बाकी के लोग इस संदर्भ में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं। सभी उच्चाधिकारियों के आने का इंतजार कर रहे थे।

गोली लगने पर गंभीर रूप से जख्मी दोनों अधिकारियों को जीएमसी अस्पताल में लाया गया था, लेकिन रतीराम ने इलाज के  दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान जीएमसी में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुंह खोलने से बचते रहे अधिकारी

रतीराम की मौत के बाद बीएसएफ का सारा अमला मौत से जूझ रहे रामजी ठाकुर को बचाने के लिए लगा रहा। रतीराम की मौत गोली सीने पर लगने से हुई है, जबकि रामजी ठाकुर को भी सीने में गोली लगी है।

जीएमसी में डाक्टरों की टीम को पहले से ही सूचना दे दी गई थी। जीएमसी के गेट पर पहुंचते ही डाक्टरों ने घायलों को कवर किया और इलाज के लिए अंदर ले गए। दोनों को इमरजेंसी में लाया गया।

दूसरी ओर, बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने पलौड़ा स्थित बीएसएफ यूनिट को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया था। वहां से भी अधिकारी कुछ ही समय में यहां पहुंच गए थे। रामजी ठाकुर को सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें