फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुलने का समय बढ़ाया जाए, बाजारों में लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। साफ सफाई के लिए दुकानें रोस्टर में खोलने के फैसले से दुकानदार और होल सेल मंडियों कनक मंडी और वेयरहाउस के दुकानदार नाखुश है। उनका कहना है कि दुकानों को खोलने का ज्यादा समय मिलने पर उनकी कमाई के साथ रखरखाव भी ठीक तरीके से हो पाएगा। लोगों को आराम से सामान भी वितरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सुबह होल सेल दुकानें खुलते ही भीड़ उमड़ती है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। साफ सफाई के लिए समय दिया जा रहा है मगर इसमें काम करने वालों को बुलाया नहीं जा सकता। ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है। कुछ दुकानदारों को होल सेल दुकानों से वापस बिना सामान के भेजा जा रहा है। उन्हें दूसरे दिन सामान मिल रहा है। प्रशासन का फैसला सही नहीं है। इसमें बदलाव होना चाहिए।
कनक मंडी टेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप मित्तल का कहना है कि समय बढ़ाना चाहिए। सफाई के लिए समय दिया जा रहा है। स्टाफ पूरा नहीं हो रहा है। समय बढ़ने से होल सेल और रिटेल दुकानदारों को राहत मिलेगी। वेयरहाउस ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में लिए जा रहे फैसले सराहनीय है। साफ सफाई के लिए समय दिया जाना चाहिए था। पहले जितना समय दिया जा रहा था उतने में दुकानें खुलने और बंद होने में ही समय बीत रहा था। फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि समय में बढ़ोतरी होनी चाहिए। मौजूदा समय में मंडी खुलने का समय कम है।
विज्ञापन

व्यापारियों के प्रति प्रशासन का रवैया मनमाना: चैंबर आफ कामर्स
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कोविड कर्फ्यू के दौरान जम्मू में गैर जरूरी सामानों के दुकानों को सप्ताह में एक दिन केवल दो घंटों के लिए खोलने की अनुमति देने के फैसले को उपेक्षापूर्ण और मनमाना बताया हैं। उपायुक्त के आदेश के बाद चैंबर हाउस में सोमवार को हुई बैठक में अरुण गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों के हितों को सरकार पूरी तरह से भूल गई हैं। सप्ताह में एक दिन केवल दो घंटे के लिए दुकाने खोलने और वह भी बिक्री के लिए नहीं खोलने के फैसले से वह हैरान हैं। उन्होंने कहा सरकार को कम से कम गैर जरूरी सामान बेचने वाले दुकानदारों को सप्ताह में कुछ दिन दुकाने खोलकर बिक्री करने की अनुमति देनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें