फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में अब सीटी स्कैन 1500 रुपये व एचआरसीटी स्कैन 3000 में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लोगों से निजी संस्थानों के सीटी स्कैन के मनमाने दाम वसूलने का संज्ञान लेते हुए उपायुक्त अंशुल गर्ग ने रेट निर्धारित कर दिए हैं। अब सीटी स्कैन का 1500, 16 स्लाइसीस से कम वाले एचआरसीटी स्कैन का रेट 2500 व 16 स्कैन से ज्यादा एचआरसीटी स्कैन का रेट 3000 रुपये लिया जा सकेगा। इस रेट से ज्यादा जिले में अगर कोई निजी संस्थान या लैब वाला वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब कोई निजी संस्थान निर्धारित रेट से ज्यादा दाम किसी से लेता है तो उपायुक्त के मोबाइल नंबर 9419194234 के अलावा जिला कंट्रोल रूम के नंबरों 0191-2571616, 01912571912 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 9622011623 पर संदेश भेजकर भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

गांवों में आक्सीजन सपोर्ट वाले बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
जम्मू। जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने कोविड संक्रमण से ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी आक्सीजन सपोर्ट वाले बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। गर्ग ने कहा हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के दिशा निर्देश तय प्रोटोकाल के तहत जारी किए जा चुके हैं। गांवों में उप जिला अस्पतालों को कोविड मरीजों के उपचार के लिए तैयार किया जा रहा है। एसडीएच कोट भलवाल, गंग्याल स्थित राजीव गांधी अस्पताल में इसके लिए तैयार भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में 100 कोविड बेडों की क्षमता है। इसमें 150 बेड आक्सीजन सपोर्ट वाले हैं। उन्होंने लोगों को लक्षण दिखने पर जल्द कोविड टेस्ट करवाने की अपील भी की है। ब्यूरो
कोविड संक्रमित मरीजों के वार्डों में दौरे बढ़ाए सीनियर डाक्टर: अटल डुल्लू
जम्मू। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने जीएमसी की प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि जीएमसी के कोविड संक्रमित मरीजों के वार्डों सीनियर डॉक्टरों के दौरे बढ़ाए जाएं ताकि यहां पर ज्यादा मरीजों की हो रही मौतें रुक सकेें। इस संबंध में वित्त आयुक्त की तरफ से आदेश भी जारी किया गया हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

पेंटिग के माध्यम से लोगों को कर रहे जागरूक
जम्मू। सिटी चौक की खाली सड़क भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। चौक की मुख्य सड़क पर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग करवाई है। इसमें कोरोना के भयानक रूप को दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्हें घरों में ही रहने का संदेश दिया जा रहा है। पेटिंग से बताया गया है कि उचित सुरक्षा के घरों से बाहर निकलते है तो आपका सामना कोरोना से होगा। इसी तरह रेड क्रॉस सोसायटी ने भी कार्यालय के बाहर कोरोना से जागरूक करने के लिए संदेश लिखा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें