फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में चौथे दिन खुली दुकानें, हालात होने लगे सामान्य

विज्ञापन
अखनूर बाजार खुलने के बाद बढ़ी रौनक। अमर उजाला - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद चौथे दिन बाद अखनूर कस्बे में दुकानें और व्यापारी प्रतिष्ठान खुल गए, जिस कारण लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि यात्री वाहन नहीं चलने पर बाजार सुने रहे। इसके साथ ही बाजारों में अनुच्छेद 370 की चर्चा जोरों पर रही। सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन दिन तक बंद रहने के बाद वीरवार को अखनूर कस्बे में दुकानें और व्यापारी प्रतिष्ठान खुल गए। वहीं, पुलिस ने सुबह लाउड स्पीकर के मध्यम से कस्बे में दुकानें और व्यापारी प्रतिष्ठान सुबह दस से चार बजे तक खुले रखने की घोषणा की। इस के बाद किसी प्रकार का विरोध न होने पर इस अवधि को शाम तक बढ़ा दिया। चार दिन के बाद बाजार खुलने से जनजीवन सामान्य हो गया। यात्री वाहनों न चलने से लोगों की चहलकदमी कम रही, जिस कारण बाजार सूने रहे। जगह-जगह अुनच्छेद 370 को हटाने को लेकर चर्चा होती रही।
लोगों को कहना है राज्य में 370 हटाने के बाद अब स्थिति बेहतर हो रही है। प्रशासन को भी अब धारा 144 को हटा देना चाहिऐ, ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें