फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर से दूर लगेंगी दुकानें

Thu, 30 Oct 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो्, अमर उजाला/दोमाना
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार मंदिर परिसर में दुकानें नहीं सजेंगी। इसको लेकर जिला उपायुक्त ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में मंदिर परिसर के आसपास कानाचक्क मार्ग पर पंपिंग स्टेशन और झिड़ी में पुली के इस पार, डब्ब दित्ता मार्ग पर मंदिर से सौ मीटर तक कोई भी दुकान नहीं सजेगी। श्रद्धालुओं से पालीथिन का उपयोग भी कम करने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन


 इसके अलावा किसी भी समस्या के समाधान के लिए ज्वाइंट कंट्रोल रूम से संपर्क करने को कहा गया है। साथ मेला परिसर को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई रखने को कहा गया है।  मंदिर परिसर से सौ मीटर तक कोई भी व्यापारिक गतिविधि इस बार नहीं होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानें दूर लगाने से मेले की रौनक कम होने के साथ दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि बाबा जित्तो देव स्थान झिड़ी में पांच नवंबर से मेला शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन छह नवंबर को किया जाएगा। मेले में देशभर से श्रद्धालु बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें