फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकान का सामान फुटपाथ के आगे नहीं रखें दुकानदार

Tue, 07 Jan 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार कमेटी के सदस्यों ने थाना प्रभारी से की रात में गश्त करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। नवनियुक्त थाना प्रभारी संदीप कटोच ने सोमवार को मीरां साहिब बाजार कमेटी के सदस्यों व दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा कि दुकानदार ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। वह अपनी दुकान का सामान फुटपाथ के आगे नहीं रखें।
विज्ञापन

बाजार कमेटी के प्रधान सुरेन्द्र चौधरी, चेयरमैन मनोहर लाल सर्राफ, डाॅ. मनोहर शर्मा, दीपक शर्मा, सोमनाथ नैयर, पवन शर्मा ने बाजार में लगने वाले जाम, क्षेत्र में नशे के मामलों में बढ़ोतरी व रिंग रोड मार्ग पर हादसों को लेकर समाधान की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि रात के समय गश्त के साथ बाहरी राज्य के लोगो की जांच की जाए, ताकि वारदातों को रोका जा सके। नवनियुक्त थाना प्रभारी संदीप कटोच ने कहा कि पुलिस का काम लोगों की सेवा करना है। अगर कोई दिक्कत आती है तो वह अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के लोगों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। किराये पर मकान व दुकान लेने वालों की पुलिस को जानकारी दें। बैठक में दुकानदार दवेन्द्र कुमार, सुरजीत मल्होत्रा, प्रेम कुमार, राकेश खन्ना, जगदीश नैयर, धीरज गुप्ता आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें