फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले बंद होने से दुकानदार परेशान, दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। नगर के मुख्य बाजार से हो कर गुजरने वाले नाले की सफाई सही ढंग से नहीं होने पर दुकानदारों को झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को हुई बारिश का पानी बाजार में एक दुकान में घुसने से दुकानदार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

दुकानदार विनोद कुुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद देखा कि नाले में पानी दुकान में चला गया है। इससे काफी सामान को नुकसान पहुंचा है। अन्य दुकानदारों ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के पास सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण नालों की सफाई नहीं हो पाती हैं। कहीं पर भी कूड़ादान नहीं है। दुकानदारों के साथ ही स्थानीय लोगों को कूूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए स्थान नहीं मिल रहा है। मजबूरन उसे खुले में फेंकना पड़ता है, जो बाद में बिखर जाता है। मौजूदा समय में नाले बंद हो गए हैं, जो बरसात में परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। लोगों ने विभाग से नालों की सफाई और मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें