फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हाजिन में सेना की पेट्रोल पार्टी पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, पांच लोग घायल

Wed, 06 Dec 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में स्थानीय युवाओं द्वारा सेना की पेट्रोल पार्टी पर किए गए पथराव के बाद इलाके में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक प्रदर्शनों के दौरान करीब पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


  बुधवार को हाजिन के पर्रे मोहल्ला में उस समय हालात खराब हुए जब वहां सेना की एक पेट्रोल पार्टी पर इलाके के कुछ युवाओं द्वारा पथराव किया गया। आरोप है कि इस घटना से गुस्साए सेना के जवानों द्वारा इलाके के कुछ मकानों में तोड़फोड़ की गई।

सूखे घास के कई ढेर आग के हवाले कर दिए गए और कुछ स्थानीय लोगों के साथ मार पीट की गई। सेना की कार्रवाई से नाराज काफी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और रोष जताते हुए सेना पर पथराव किया।
विज्ञापन


स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ भी मौके पर पहुंची जिन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पेलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभली तो सुरक्षाबलों द्वारा हवाई फायरिंग की गई।

इस दौरान पांच लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से 4 को पेलेट इंजुरी जबकि एक युवक को एड़ी पर गोली लगी है। बुलेट इंजरी वाले युवक को श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल रेफर किया गया है।

हालांकि इस मामले को लेकर सेना के एक अधिकारी ने बताया कि वह स्थानीय यूनिट से इस मामले के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। फिलहाल सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें