फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश, आईईडी बनाने की सामाग्री बरामद, कासो के दौरान झड़प

Thu, 08 Nov 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने बरामद किए विस्फोटक सामाग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। शोपियां जिले के रामनगरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की खबर पर इलाके में छापेमारी की, इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद की। लेकिन आतंकी वहां से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने एम4 कारबाइन के अलावा भारी मात्रा में आईईडी बनाने से संबंधित विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। एम4 कारबाइन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ये आतंकवादी ठिकाना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का है। इस छापेमारी को शोपियां पुलिस और 23 पैरा बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकियों ने इतना विस्फोटक सामाग्री किस मकसद से यहां छिपाया था।

वहीं पुलिस ने आतंकियों को खोजने के लिए दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अरिहल गांव के हरगाम इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्षेत्र में कासो (CASO) को बाधित करने के लिए युवा इकट्ठे हुए और सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने के बाद गांव में  घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च आपरेशन में सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की टीमें संयुक्त रूप से लगी हुई हैं। सर्च आपरेशन फिलहाल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें