श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार, उमर ने सभी राजनीतिक दलों, जम्मू-कश्मीर के सांसदों और विधानसभा में विपक्ष के नेता को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। बैठक दोपहर 3:00 बजे एसकेआईसीसी में होगी। इस बैठक का उद्देश्य स्थिति पर चर्चा करना, आतंकी कृत्य की संयुक्त निंदा व्यक्त करना और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करना है। संवाद