बिलावर। नाज खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेबेज क्रिकेट क्लब और एसएचओ 11के बीच मैच खेला गया। इसमें एसएचओ 11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
एसएचओ बिलावर की टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया। टीम ने 20वें ओवर में अपने सभी गंवाकर 193 रन बनाए। एसएचओ 11 के बल्लेबाज और थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने 69 रनों का योगदान दिया और साहिल पंडित ने 33 रन बनाए। सेबेज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज यूवी ने दो और सुनित ने दो विकेट हासिल किए। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेबेज क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। एसएचओ 11 के गेंदबाज डब्बू और मौअजी की घातक गेंदबाजी के आगे सेबैज के बल्लेबाजों के विकेट लगातार गिरते रहे जिसके कारण टीम 150 रन पर सिमट गई। एसएचओ 11 ने 44 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। सेबैज के बल्लेबाज रोहित ने 33 और विशाल ने 18 रनों का योगदान दीया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एसएच ओ 11 के बल्लेबाज इंस्पेक्टर विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता में अगले दौर के मैच करवाए जाएंगे।