फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भाजपा बनाएगी अगली सरकार, कश्मीरी राजनीतिज्ञों ने राज्य के संसाधनों को जमकर लूटा: शिवराज

Sun, 28 Jul 2019 12:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की गति पर संतोष जताते हुए कहा हैं कि राज्य में अगली सरकार भाजपा बनाएगी और जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


श्रीनगर में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ एसकेआईसीसी में बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए चौहान ने कहा कि 17 लाख सदस्य प्रदेश भाजपा बनाती है तो विधानसभा चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीत प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कश्मीर के राजनीतिज्ञों ने सत्ता में रहते हुए राज्य के लोगों के अलावा प्रदेश के संसाधनों को जमकर लूटा है। 

उन्होंने कहा केंद्र में मोदी सरकार राज्य के विकास के लिए दिल खोकर धनराशि दे रही हैं और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर सरकार काम कर जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर घाटी में काम कर रहे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि खराब हालात के बावजूद कार्यकर्ता निष्ठा भाव से पार्टी का काम कर रहे है। 

उन्होंने कहा केंद्र सरकार जन आकांक्षाओं के तहत काम कर रही हैं और देश का तेज गति से विकास करने के साथ साथ बेहतर जीवन स्तर व युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में चौहान ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के राज्य भर से आए नेता व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

आज नई दिल्ली लौटेंगे चौहान 
शिव राज सिंह चौहान ने अपने एक दिवसीय दौरे को विस्तार देते हुए राज्य में दो दिन रुकने का फैसला लिया। उन्होंने रात्रि में प्रदेश नेताओं से रियासत के हालात समेत विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार चौहान रविवार 28 जुलाई को नई दिल्ली वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें