फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर-लेह हाईवे मरम्मत के लिए बंद, 28 जुलाई के बाद ही यातायात बहाल होने की उम्मीद

Sat, 27 Jul 2019 11:34 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Srinagar-Leh National Highway - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह हाईवे को मरम्मत के लिए शनिवार को यातायात के लिए बंद रखा गया। लद्दाख को बाकी रियासत से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग का श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन


बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा कि बादल फटने और भूस्खलन के कारण इस मार्ग पर पिछले दिनों काफी नुकसान हो गया था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। मलबे को हटाने के लिए कुछ जगहों पर ब्लास्टिंग की आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को सड़क की स्थिति का आकलन करने के बाद ही यातायात की अनुमति दी जाएगी।

त्राल में बादल फटा, 100 से अधिक भेड़-बकरिया बहीं
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ऊपरी इलाके में शुक्रवार की रात को बादल फटने से 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों बह गईं। यह घटना बयारी आंगन इलाके में घटी। संयोग यह रहा कि इसमें कोई इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ। पुलवामा के एक अधिकारी के अनुसार शीप हस्बेंडरी विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। घायल भेड़-बकरियों का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें