फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: महंगाई पर शिवसेना का प्रदर्शन, सरकार पर कसा तंज, बोले- बनाई जाए 'दा महंगाई फाइल'

Fri, 25 Mar 2022 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शिवसेना ने जम्मू में प्रदर्शन के दौरान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार को चाहिए कि वो 'दा महंगाई फाइल' बनवाए।
विज्ञापन
Shiv Sena Protest Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना की जम्मू-कश्मीर इकाई ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल के पास एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हाथों में 'अच्छे दिन के इंतजार में भूखे दिन', 'मात्र चुनावों के दौरान थमती है महंगाई' जैसे अन्य प्ले कार्ड लेकर विरोध जताया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकार को चाहिए कि वो 'दा महंगाई फाइल' बनवाए और इसका सच भी लोगों के सामने लाए कि ऐसा क्यों हो रहा है।

लोगों को नहीं मिल पा रहा पौष्टिक खाना
मनीश साहनी ने कहा कि अन्य राज्यों के मुकाबले जम्मू कश्मीर में महंगाई दर उच्च स्तर पर है। आर्थिक मंदी के इस दौर में आम लोगों की आय में भारी कमी आई है और महंगाई चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। इससे महामारी के दौर में प्रत्येक परिवार की थाली से पौष्टिक खाना गायब हो रहा है। खाने के तेल के भाव दो सालों में दोगुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन


जनता को महंगे और भूखे रहने वाले दिन नसीब हो रहे
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का असर प्रत्येक वस्तुओं पर पड़ रहा है। दैनिक इस्तेमाल की चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अच्छे दिनों की आस में बैठी जनता को महंगे और भूखे रहने वाले दिन नसीब हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि आम जनता को महंगाई से निजात दिलाने के लिए जमीनी प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें