फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म कौम-दे-हीरे का विरोध करेगी शिव सेना

Thu, 21 Aug 2014 10:41 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिव सेना पंजाब के सीनियर जिला उपप्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में शिव सेना पंजाब का शिष्टमंडल डीसी व एसएसपी से मिला। इस मौके पर शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान रवि शर्मा विशेष तौर से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीसी सुखविंदर सिंह एवं एसएसपी आरके कौशल को मांग पत्र सौंपते हुए रवि शर्मा ने बताया कि फिल्म कौम-दे-हीरे हिन्दू विरोधी फिल्म है। इसके प्रदर्शन से पंजाब में दंगे फैल सकते हैं। फिल्म को देखने के बाद आतंकियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर यह फिल्म पठानकोट के किसी भी थियेटर में लगती है, तो वे इसका विरोध करेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि फिल्म के लगने पर रोक लगाई जाए। अन्यथा देश में कोई भी दंगा फसाद होता है, तो उसके लिए जिम्मेदारी प्रशासन एवं पंजाब सरकार की होगी। इस मौके पर उनके साथ राजीव रतड़ा, पंकज, सुखदेव राज, धीरज सोनी, रोहित सोनी, मुकेश वसन, बब्बू, करण, साबी, अरुण, सुरेश, मुकेश, काका, जतिन, सलविंदर सिंह, सन्नी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें