दूरस्थ शिक्षा विभाग में पीजी कोर्स कर रहे विद्यार्थी तीसरे सेमेस्टर में दाखिले करवाने में काफी व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा विभाग की ओर से आनलाइन दाखिला और पोस्ट प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद भी विद्यार्थी आनलाइन फार्म भरने के बाद यूनिवर्सिटी में पहुंचकर कैंपस में स्थित डाकखाने में फार्म जमा करवा रहे हैं।
विभाग की ओर से जारी की गई आनलाइन सेवा के बावजूद ज्यादातर विद्यार्थी आशंका के चलते पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद कैंपस में अपना फार्म डाकखाने में जमा करवा रहे हैं।
कैंपस में मौजूद डाकखाने में सुबह से लेकर दोपहर तक विद्यार्थियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। दाखिला प्रक्रिया बिना लेट फीस पच्चीस अगस्त तक चलेगी। छब्बीस अगस्त से चार सितंबर तक अस्सी रुपये की लेट फीस के साथ दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।