घाटी में हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ शिवसेना डोगरा फ्रंट ने जम्मू में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कश्मीर घाटी में हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ शिवसेना डोगरा फ्रंट ने जम्मू में प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जम्मू-कश्मीर में कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व हैं, जो आतंकवाद और पाकिस्तान के समर्थक हैं।
विज्ञापन
डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में आतंकी अब भी बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन आतंकी आम लोगों को और खास कर हिंदू लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो घाटी में हिंदुओं को सरेआम धमकियां भी दी जाने लगी हैं। इसके खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।