पौनी। आधार शिविर रनसू के साथ ही शिवखोड़ी धाम में भी हर-हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष शुरू हो गया है। माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालु अब शिवखोड़ी भी आने लगे हैं।
शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन पांच हजार के करीब श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि भोले बाबा के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। रविवार को पूरे दिन में 4,238 व सोमवार शाम पांच बजे तक 3,741 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किए थे। 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।