फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो एशिया चैंपियनशिप में शिखा को कांस्य

Sun, 10 Aug 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत से कामनवेल्थ गेम्स का सफर तय करने वाली वंडर गर्ल मिताली और पलक कौर के बाद अब युवा शिखा भाऊ ने एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए चीन ताईपे में हुई एशिया जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर नेशनल में कई पदक अपने नाम कर चुकी शिखा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका आदि देशों के खिलाड़ियों ने शिरकत की।

शिखा भाऊ ने जूनियर के 52 भार वर्ग में हांगकांग के प्रतिभागी को पछाड़कर कांस्य पदक हासिल करने में सफलता हासिल की। रीजनल कोचिंग सेंटर जम्मू से प्रशिक्षण हासिल करके शिखा ने गत 30 जून से 31 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में इंडिया कोचिंग कैंप में शिरकत की।
विज्ञापन


अगस्त के पहले सप्ताह में चीन में हुई इस चैंपियनशिप में शिखा ने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की। जम्मू पहुंचने पर शिखा का जोरदार स्वागत किया गया। उसने कहा कि रियासत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने करने की जरूरत है।

इस दौरान जेएंडके जूडो एसोसिएशन के प्रधान ठाकुर रशपाल सिंह, ओलंपिक एसोसिएशन से डा. आशुतोष शर्मा, कोच सूर्यभान सिंह, ऋतिका सलाथिया, जूडो फेडरेशन आफ इंडिया के संयुक्त सचिव विकास गुप्ता ने शिखा की प्रशंसा करते हुए उसे आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें