फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोकरनाग के जंगल में भालू के हमले में चरवाहे की मौत

Thu, 11 Sep 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के लारनू वन क्षेत्र में बुधवार को उधमपुर जिले के एक 28 वर्षीय चरवाहे की भालू द्वारा किये गए हमले के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान उधमपुर के मजालटा निवासी अब्दुल वाहिद कोशी के बेटे सद्दाम हुसैन कोशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह वन क्षेत्र में भेड़ चरा रहा था, तभी दोपहर करीब 3 बजे जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें