फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगुल ने दाछीगाम और दाछीगाम ने बचाया हांगुल को : सर्वेश राय

Thu, 11 Sep 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हांगुल और खुर वाले संकटग्रस्त जानवरों को बचाने के लिए स्कॉस्ट-कश्मीर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ बुधवार दोपहर को हुआ। इस सम्मेलन में भारत के साथ ही स्विटजरलैंड, इटली सहित कई देशों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने संरक्षण के उपायों के बारे में बताते हुए कहा कि हांगुल को दाछीगाम ने बचाया है और दाछीगाम ने हांगुल को। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन

स्कॉस्ट-कश्मीर के शालीमार कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का बुधवार को शुभारंभ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को करना था। अपरिहार्य कारणों से वह वहां नहीं आ पाए। दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम शुरू हो पाया। उद्घाटन भाषण के बाद बाद कुछ विशेषज्ञों के वीडियो संदेश दिखाए गए। जम्मू-कश्मीर के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने हांगुल और खुर वाले संकटग्रस्त जानवरों को बचाने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में बताया। अन्य अतिथियों ने भी कश्मीर के अपने अनुभव और यहां के वन्य जीव संरक्षण पर अपने विचार रखे। यह सम्मेलन वीरवार और शुक्रवार को भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें