जम्मू। मरम्मत कार्य के चलते 21 से 24 अगस्त तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में निगम की ओर से सूचना जारी की गई। इसके तहत बिजली 21 अगस्त को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक अपर बरनाई, लोअर मुट्ठी, प्लौड़ा, जेके कॉलोनी, चंदन विहार, पीएचई रूप महर, एमईएस राजोरी लाइन, पटोली, बीएसएफ प्लौड़ा और आसपास इलाकों में बंद रहेगी।
इसी तरह विजयपुर टाउन, कोलपुर, बंदराल, सरोर, जागपुर, रैका, पटली और आसपास इलाकों में सुबह छह से 11 बजे तक बंद रहेगी। मोहिंद्र नगर, भगवती नगर, शक्ति नगर, कनाल रोड, किशना नगर और आसपास इलाकों में सुबह सात से 12 बजे, जानीपुर, राजेंद्र नगर और आसपास इलाकों में सुबह सात से 11 बजे तब बाधित रहेगी। डोगरा हाल, बीसी रोड, रिहाड़ी, न्यू प्लाट, रूप नगर, दुर्गा नगर, चिनौर, सुभाष नगर, मुट्ठी लोअर, सिद्दड़ा, झज्जर कोटली और आसपास इलाकों में सुबह सात से एक बजे, रघुनाथ बाजार, रेजिडेंसी रोड, वजारत रोड, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार और आसपास इलाकों में सुबह सात से 12 तक बंद रहेगी।
गंग्याल, बबलियाना, त्रिकुटा नगर और आसपास इलाकों में सुबह सात से 12 बजे, घो मन्हासा, मढ़, गजनसू और आसपास इलाकों में सुबह सात से 12 बजे, चंद्ररकोट, पीरह, राजगढ़ में दोपहर 12 से चार बजे, पटोली ब्राह्मणा, दोमाना, बरनाई, पुरखू, मिश्रीवाला, बाबा तालाब, चोरपुर, मनयाल, तीर्थ तालाब, सुआ नंबर एक में सुबह सात से 12 बजे तक बाधित रहेगी। लखनपुर टाउन, लखनपुर गांव में सुबह नौ से एक, अरनास, धरमारी, महोरे, सर्चबाग में 22 अगस्त को सुबह नौ से पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह अपर बरनाई, लोअर मुट्ठी, प्लौड़ा, जेके कालोनी, चंदन विहार, पीएचई रूप मेहर, एमईएस राजोरी लाइन में सुबह सात से 11 बजे तक बंद रहेगी। ग्रेटर कैलाश, रतनू चक, अरनिया, मार्बल मार्केट, कोटली मियां फतेह और आसपास इलाकों में 23 अगस्त को सुबह सात से 11 बजे, हक्कल, कल्याण, बबलियाना, ग्रीन अवेन्यू, चौआदी, छन्नी में 24 अगस्त को सुबह सात से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।