फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Kathua: बनी में बारिश से मकान ढहे, आठ की मौत, कुछ के फंसे होने की आशंका, बचाव के लिए सेना भी पहुंची

Wed, 19 Jul 2023 03:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कठुआ की बनी तहसील में कई कच्चे मकान ढह गए हैं। इससे करीब पांच लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
बनी में आफत की बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ समेत जम्मू संभाग के सभी जिलों में रात से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जिला कठुआ की बनी तहसील में कई मकान ढह गए हैं। इससे अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। मकान ढहने की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव के लिए सेना को भी मदद के लिए बुलाया गया है। सेना की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण आधा दर्जन से अधिक घर ढह जाने से बुधवार को आठ लोगों की मौत हो गई। यहां कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवदीप सिंह जम्वाल की निगरानी में बनी तहसील के प्रभावित गांवों में बचाव अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें- J&K Weather: प्रदेश में खूब बरस रहे बदरा, नदी-नाले उफान पर, रामबन में NH बंद, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरजन गांव में एक घर ढह गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि बनी तहसील के कई अन्य गांवों से भी घर गिरने की खबरें मिली हैं, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बिगड़े मौसम के चलते तीन अन्य लोगों के मारे जानी की भी खबर है। 

ये भी पढ़ें- JK Weather Update: डोडा-किश्तवाड़ में स्कूल बंद, कटड़ा में 42 वर्षों बाद सबसे अधिक बारिश, कठुआ में पुल क्षतिग्रस्त
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें