फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टमाटर अब कम लाल... 10 दिन बाद दाम 50 रुपये घटे, 180 से प्रति किलो 130 हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। करीब 10 दिन बाद टमाटर की कीमत में 50 रुपये तक कमी आई है। जुलाई के पहले हफ्ते में 180 से 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 130 से 150 रुपये मिल रहा है। बारिश में कमी आने से आवक बढ़ी है। लोगों में आस जगी है कि आने वाले दिन में महंगाई से राहत मिलेगी। हाल ही हुई भारी बारिश ने टमाटर की फसल को बर्बाद कर दिया था, जिसका असर मंडियों से लेकर रसोई तक पड़ा। टमाटर की आपूर्ति घटकर एक चौथाई पहुंच गई। बाजारों में मांग बढ़ने से टमाटर के भाव आसमान छूने लगे। सब्जियों के थोक व्यापारी मन्नू पुरी का कहना है - आगामी दिनों में टमाटर के भाव में और नरमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें