लेह में जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
तेजी से चलाया गया बचाव अभियान
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तेजी से बचाव अभियान चलाया गया। जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर वेस्टर्न कमांड भी भेजा जा सकता है।
ये हुए शहीद...
तुर्तुक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के सात जवानों में सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, हवलदार एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार, लांस नायक बप्पादित्य खुटिया शामिल हैं।
पीएम मोदी ने जताया दुख
सड़क हादसे में जवानों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''लद्दाख में बस दुर्घटना की सूचना सुनकर बहुत दुखी हूं, जिसमें वीर जवानों ने अपनी जान गंवाई है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद की जा रही है।''
