फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दूसरे दिन सात अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

विज्ञापन
नामांकन पत्र जमा करते प्रधान पद के प्रत्याशी अमनदीप शर्मा    स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
- तीन से चार उम्मीदवार कर सकते हैं नामांकन
विज्ञापन


लोगो....यंग लॉयर्स एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यंग लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे दिन चार पदों एक लिए सात उम्मीदवारों के नामांकन किया। अब तक पांच पदों पर नौ उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है। आज शाम तक उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यंग लॉयर्स एसोसिएशन के प्रधान और चुनाव के रिटर्निंग अफसर रोहित शर्मा ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधान पद के लिए चन्दर देव मन्हास और अमनदीप शर्मा ने बार एसोसिएशन के कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र जमा कराया। इसी तरह उप प्रधान के पद के लिए ऋषव वैद, अनीश दुबे और भागीरथ सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। इनके अलावा संयुक्त सचिव के पद के लिए हितेश कौल और कोषाध्यक्ष के पद के लिए सुशील कुमार ने अपना नामांकन जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बताया कि बुधवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। इस दौरान तीन से चार उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस दौरान चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष चोपड़ा, बार एसोसिएशन के उप प्रधान बलदेव सिंह, महासचिव प्रदीप मजोत्रा, संयुक्त सचिव अंशु महाजन, यंग लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नितिन बख्शी और सुयश चंदेल मौजूद रहे।

अभी तक ये उम्मीदवार आए सामने
प्रधान : चन्दर देव मन्हास और अमनदीप शर्मा
उपप्रधान : ऋषव वैद, अनीश दुबे और भागीरथ सिंह
महासचिव : अनुराग बख्शी
संयुक्त सचिव : हितेश कौल
कोषाध्यक्ष : कदीर अहमद, सुशील कुमार

नामांकन पत्र जमा करते प्रधान पद के प्रत्याशी अमनदीप शर्मा    स्रोत - स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें