फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेवा पर्व पर 460 लाभार्थियों को 20.80 लाख की राशि बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सेवा पर्व पर सहायक श्रम आयुक्त सांबा के कार्यालय में स्टाल लगाकर जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अन्य कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया व उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने शिक्षा सहायता योजना के तहत 460 लाभार्थियों को 20.80 लाख की राशि बांटी। विधायक ने कहा कि मजदूरों में श्रम कार्ड के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए। श्रमिक खुद को पंजीकृत कर बोर्ड की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कल्याणकारी उपाय योग्य लाभार्थियों तक पहुंएं जिससे श्रमिकों का समावेशी विकास और कल्याण हो सके। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त सांबा हिमोनी जेरथ सहित अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें