फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईओ ने दुकानों पर की जांच, घी, दूध और मिठाई के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
-जांच में खामियां पाए जाने पर कुछ खाद्य पदार्थ नष्ट कराए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। नगरपालिका कमेटी की ईओ रंजीता शर्मा ने बुधवार को टीम के साथ विजयपुर में मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर जांच की। कुछ दुकानों से घी, दूध और मिठाई के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि जांच में खामियां पाए जाने पर कुछ खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। सैंपल फेल होने या मानक पर खरा न उतरने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ढाबों, मिठाई वालों से कहा कि दुकानों में साफ-सफाई रखी जाए। इस समय गर्मी का मौसम है और सफाई बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से शिकायत आ रही थी कि कुछ ढाबे व मिठाई वाले गंदगी बेच रहे हैं। उसी के चलते टीम ने दुकानों में जांच कर चेतावनी दी गई है। इस मौके पर विजयपुर के तहसीलदार सुदेश कुमार, नायब तहसीलदार विजयपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें