फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर साइबर हमले में बड़ा खुलासाः पीडीडी के सर्वरों को रैनसमवेयर वायरस से बनाया गया था निशाना

Tue, 30 Jun 2020 04:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कश्मीर में विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के चार सर्वरों में रैनसमवेयर वायरस से हमला किया गया था। बिजली विभाग को आई एक ई-मेल से इसका खुुलासा हुआ है। फिलहाल चारों सर्वर पूरी तरह से बंद हैं। डेटा रिकवर न होने पर नए सिरे से अपलोडिंग की जा सकती है। इसमें वक्त लग सकता है। इससे बिलिंग समेत अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब जम्मू-कश्मीर के सबसे कद्दावर नेता की बेटी ने मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार, राह आसान न थी, फिर

सूत्रों के अनुसार आगामी दस दिनों तक कामकाज ठप रहने की संभावना है। हालांकि पहले डाटा रिकवर करने की बात कही जा रही थी मगर सोमवार को यह काम नहीं हो पाया। इस मसले पर श्रीनगर में बैठक भी हुई। बैठक में आईटी एक्सपर्ट को बुलाने पर सहमति बनी है। 
विज्ञापन


मुख्य अभियंता मेटेनेंस एजाज डार ने बताया कि सर्वरों को अलग किया जाएगा। इसमें रैनसमवेयर वायरस का हमला हुआ है। हैकर ने पूरा डाटा हैक किया है। ऐसे में अन्य सर्वरों पर भी डाटा हैक होने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को सर्वरों को चालू नहीं किया गया है। अब आईटी एक्सपर्ट के आने के बाद ही आगामी फैसला लिया जाना है। वायरस अटैक और डेटा हैकिंग का खुलासा विभाग के पास आई ई-मेल हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

 

विज्ञापन

रैनसमवेयर वायरस का हमला कर फिरौती मांगते हैं हैकर

रैनसमवेयर वायरस के देशभर में कई हमले हो चुके हैं। हैकर इस वायरस का हमला कर डेटा चुरा लेते हैं। कंप्यूटर का डेटा और अन्य सॉफ्टवेयर फिर से पहले वाली स्थिति में चलाने के लिए फिरौती मांगी जाती है। विद्युत विभाग से कितनी फिरौती मांगी गई है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें