फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में नौकर ने बुजुर्ग महिला की चाकू मार कर हत्या की, उत्तराखंड का रहने वाला था आरोपी  

Fri, 17 Dec 2021 08:56 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार


जम्मू जाते समय पकड़ा गया आरोपी। पुलिस ने जेवर और नकदी बरामद की। एजेंसी ने बुजुर्ग के घर पर युवक को रखवाया था काम करने के लिए।  
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के लाल बाजार इलाके में एक घरेलू नौकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर फरार हो गया। बाद में उसे जम्मू जाते समय टिकरी के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से कुछ नकदी और जेवरात भी मिले हैं। आरोपी की शिनाख्त उत्तराखंड निवासी ओम प्रकाश शाह के रूप में हुई है। पुलिस उससे और उसे काम दिलाने वाली एजेंसी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि एजेंसी ने उसका थाने में सत्यापन नहीं करवाया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि उत्तराखंड के गांव ततुली गोरमडन के रहने वाले ओमप्रकाश साह को एक एजेंसी ने लाल बाजार के एक घर में नौकर के रूप में काम पर रखवाया था। आरोप है कि नौकर ने परिवार की बुजुर्ग माला फोफ (80) पत्नी गुलाम अहम शेख (दिवंगत) की घर में चाकू मारकर हत्या कर दी और जेवर चोरी कर वहां से फरार हो गया।  
 
पुलिस सत्यापन के बाद ही रखें काम पर  
एसडीपीओ जीबल शफात ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही मकान मालिकों और एजेंसियों को किरायेदारों व नौकरों का सत्यापन थानों में करवाने के लिए कहा है। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में जिस एजेंसी ने आरोपी नौकर को परिवार में भेजा था, उसने स्थानीय पुलिस थाने में सत्यापन नहीं करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें