हवाला मामले में फंसे कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह कश्मीर स्थित अपने घर में नजरबंद होने के चलते सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हो सके। शाह के वकील ने उनकी मौजूदगी के लिए नई तिथि तय करने की अपील की है।
डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के नेता शाह को हवाला के जरिए आतंकियों की वित्तीय मदद करने संबंधी दशक पुराने एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।
शाह ने कश्मीर से फोन पर बताया कि घर में नजरबंद होने के चलते वह ईडी के सामने पेश नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि उनके वकील ने इसकी जानकारी ईडी को दे दी है।