अलगाववादी नेता और हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। गिलानी रविवार को श्रीनगर में विवादित सेमिनार का आयोजन करने वाले थे।
गिलानी के अलावा डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के अध्यक्ष शब्बीर अहमद शाह समेत लगभग छह और अलगाववादी नेता नजरबंद किया गया हैं।
सूत्रों के मुताबिक घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने के लिए इन सब अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया गया है जबकि मीरवाइज मौलवी उमर फारुख और जेकेएलएफ के प्रमुख मोहम्मद यासीन मलिकको नजरबंद नहीं किया गया है।
सैयद अली शाह गिलानी को हैदरपुरा स्थित निवास के बाहर भारी संख्या में सेना और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया है। पार्टी के दो अन्य नेता पीर सैफुल्लाह और राजा मेहराजुद्दीन भी गुरुवार रात से ही नजरबंद किया गया है।
जबकि शब्बीर अहमद शाह को सोपोर स्थित निवास पर और नेशनल फ्रंट के प्रमुख नईम अहमद खान को बुधवार से ही नजरबंद कर रखा गया है।