फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेताओं का कबूलनामा, सैय्यद अली शाह गिलानी को होती है पाक से फंडिंग

Tue, 30 May 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
Syed Ali Shah Geelani - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से एनआईए की जांच में मंगलवार को कई बड़े खुलासे हुए हैं। उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से हिंसा के लिए फंडिंग और कश्मीर में तनाव की साजिश की जांच कर रही एनआईए की पूछताछ में अलगाववादी नेताओं ने हिंसा के लिए पाक से पैसे मिलने की बात कबूली है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा इस मामले में फारूक अहमद डार उर्फ 'बिट्टा कराटे', नईम खान और जावेद अहमद बाबा उर्फ 'गाजी' से पूछताछ की थी। एजेंसी की जांच के दौरान अलगाववादी नेताओं द्वारा कश्मीर में हिंसा के लिए हुर्रियत के चीफ सैय्यद अली शाह गिलानी को पाक से फंडिंग किए जाने की बात कबूली गई है।

हालांकि अब तक आधिकारिक तौर पर इस जांच में हुए खुलासों के विषय में कोई बयान नहीं आ सका है। सूत्रों के मुताबिक जांच में अलगाववादी नेताओं द्वारा हिंसा के लिए कश्मीर में अरब देशों, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के रास्ते हवाला के जरिए फंडिंग के खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा के पाक कनेक्शन की भी हो रही पड़ताल

एनआईए की जांच जारी - फोटो : डेमो पिक
कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से पूछताछ के लिए शनिवार को समन जारी किया गया था। इसके बाद अलगाववादी नेताओं को पूछताछ के लिए एजेंसी के नेशनल हेडक्वार्टर में दिल्ली बुलाया गया था। 

एजेंसी द्वारा इन नेताओं से पिछले दो दिनों से पूछताछ की जा रही है। इसी जांच में अलगाववादी नेताओं को पाक से फंडिंग, कश्मीर में हिंसा के दौरान सरकारी संपत्तियों के नुकसान और स्कूलों के जलाने जैसे विषयों पर गहन पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें