बिश्नाह। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता को लेकर यूथ सर्विस एंड स्पोर्ट्स खेल विभाग की तरफ से स्वच्छ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत पार्क से शुरू की गई। यूथ सर्विस और खेल विभाग के निदेशक गज नफर अली के निर्देश पर स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय से प्लास्टिक का कचरा उठवाया और एक रैली की शक्ल में कचरा उठाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा, पार्षद कुलबीर सिंह लगेह, खेल अधिकारी सुखदेव राज, सुरजीत कौर, जेर्डईओ अभियान में शामिल हुए। संवाद