फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग खौड़ की टीम को सम्मानित किया गया

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग खौड़ की टीम को सम्मानित किया गया
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह ने कोविड टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने पर मेडिकल एवं पैरामेडिकल एवं हेल्थ वर्कर्स को माता रानी की चुनरी पहना कर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना ने जिस तरह से पूरे विश्व को हिला दिया था, उस स्थिति में जिस तरह से प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत ने इस महामारी में विजय के कदम बढ़ाए हैं। उसी का नतीजा है कि आज पूरे भारत में 100 करोड़ जनता को फ्री टीकाकरण करके नया अध्याय लिखा है। इस मौके पर जीएस चिब, डिप्टी राम, दीपक सिंह, सुभाष सिंह, आशा रानी, ज्योति देवी, गारो देवी, रोमी खजूरिया, संजय सिंह, शारदा देवी, अमित शर्मा, सुषमा देवी, चरण सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें