फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले कबीर मार्केट का नाला साफ कराया जाए

विज्ञापन
अखनूर में नाले की सफाई के नगर पालिका अध्यक्ष से बातचीत करते लोग।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के फौवरा चौक वार्ड- 8 और 7 के बीच कबीर कॉलोनी मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा व ईओ रमेश गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान मार्केट में सफाई से संबंधित जानकारी दी गई। अक्सर कॉलोनी में बारिश होने पर बहने वाला नाला जाम हो जाता है, जिसमें मांडा, दस्काल व उस क्षेत्र का सारा पानी ओवरफ्लो होकर स्थानीय घरों में घुस जाता है और लोगों का नुकसान करता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार रघुवीर बेकरी, देव शर्मा, विजय कुमार, सिकंदर लाल व अन्य लोगों ने अध्यक्ष से गुजारिश की कि बरसात से पहले इस नाले को साफ कराया जाए। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नाले की सफाई के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें