फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते लोग कर रहे हैं नहरों का रुख

विज्ञापन
आरएस पुरा में गर्मी के चलते राहत पाने के लिए नहर में नहाते युवा व बच्चे।
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरां साहिब। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते राहत पाए जाने के लिए लोग रणवीर नहर में जाकर गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते हुए देखे जा सकते हैं। इन दिनों अधिक गर्मी से लोगों का जीना मुहाल है। दूसरी ओर विद्युत विभाग द्वारा की जा रही है अघोषित कटौती के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को रणवीर नहर में युवा नहाते हुए गर्मी से राहत पाते देखे गए। नहर में नहाने के लिए आए प्रवीण कुमार, शुभम चौधरी ने कहा कि इस गर्मी में इन दिनों बिजली की कटौती के चलते घरों में ठंडा पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। न जाने कब बिजली बंद हो जाए। दीपू कुमार व अनिकेत डोगरा ने कहा कि हालत यह है कि रात के समय भी सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रात के समय आराम करना भी इन दिनों मुश्किल है। ऐसे में दिन के समय नहर में नहा कर ही कुछ हद तक राहत मिलती है।
---------------
गर्मी के चलते एसी कूलर हो रहे बेबस
ज्यौड़ियां। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लू और तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के आगे घरों में लगे एसी कूलर बेबस साबित हो रहे हैं। इस गर्मी से जल्द राहत मिलती भी नजर नहीं आ रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश अपना रंग दिखाना शुरू हो जाती है। दोपहर को तो धूप के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी से परेशान होकर स्थानीय किसानों को धान की बीजने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते बिजली की लो वोल्टेज तथा अघोषित कटौती ने भी परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून देरी से पहुंचेगा तो स्थानीय बारिश और मानसून के पहले की बारिश का इंतजार भी बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय निवासी किसान जगदीश राज, विजय शर्मा, पवन कुमार आदि ने बताया कि धान की बिजाई हम ने शुरू तो कर दी है, लेकिन इस भीषण गर्मी और अच्छी बारिश नहीं होने से हमें डर सा लग रहा है कि कहीं धान की फसल सूख न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें